राज्य समाचार

शराबी पोते ने की अपने ही दादी की हत्या, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

Spread the love

बैकुंठपुरl शराबी पोते ने दादी की हत्या कर दी l पुलिस के मुताबिक़ मृत महिला का नाम फूलकुंवर है l मृतिका के साथ रहने वाला उसी का नाती हरीश ने उसकी हत्या कर दी हैl घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैl
यह घटना जिला मुख्यालय के पास चरचा थाना क्षेत्र के खरवत की है, जहाँ हरीश ने धारदार हथियार से अपनी दादी फूलकुंवर के सर में प्रहार कर हत्या कर दीl पुलिस को घटना स्थल से एक कागज में लिखा मिला कि दादी उसकी देखभाल अच्छे से नहीं करती थी। खाना समय पर नहीं देती थी, जिससे परेशान होकर आवेश में हत्या दी।
बताया जा रहा है की आरोपी हरीश फूलकुंवर के जेठ के बेटे छक्केलाल का बेटा था। फूलकुंवर की कोई संतान नहीं थी, और पति की भी 5 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी इसलिए उसने हरीश को गोद लिया था ताकि बुढ़ापे में वह उसकी देखभाल करे। लेकिन हरीश शराब पीने का आदी था और कोई काम धंधा नहीं करता था। वह पिछले 3-4 दिनों से पैसे की मांग कर रहा था। उसकी दादी उसे डांट देती और काम करने की बात कहती थी। उस दिन भी उसे जब पैसे मांगने पर नहीं मिले तो उसने आक्रोश में आकर अपनी दादी की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि फूलकुंवर आरोपी के शराब पीने की लत से वो परेशान थी। इसलिए कुछ दिन पहले ही अपने नाती को वापस उसके माता-पिता को सौंपने के लिए सामाजिक बैठक बुलाई थी। इस बात से भी आरोपी आक्रोशित था।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button