राज्य समाचार

अमित शाह का दुर्ग दौरा: पंडवानी गायिका उषा बारले के घर जायेंगे गृहमंत्री, करेंगे भेंट, गुरुवार को हैं प्रवास

देश के गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार 22 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश के दौरे पर होंगे। वे यहाँ स्टील सिटी भिलाई में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अमित शाह भाजपा कार्यक्रताओ और पदाधिकारियों से भेंट भी करेंगे। इस दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। (Amit Shah visit to Bhilai on 22nd June) वही छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा भी अमित वषाह के इस प्रवास को सफॉल बनाने में जी जा से जुटी हुई है। श्री शाह यह भिलाई के रविशंकर स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। चुनावी साल होने की वजह से संगठन कि दृष्टि से इस दौरे को काफी अहम् माना जा रहा है। वही भाजपा के लिए यह प्रदेश में चुनावी शंखनाद भी होगा।

जानकारी के अनुसार अमित शाह अपने प्रवास के दौरान मशहूर पंडवानी गायिका उषा बारले से भी भेंट करने उनके घर जाएंगे। वे जनसम्पर्क अभियान के तहत उनसे मिलेंगे। (Amit Shah visit to Bhilai on 22nd June)इस दौरान पार्टी के बड़े नेता भी उनके साथ होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button