राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

सीएम बघेल ने ED और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा -‘इनके षड्यंत्रों को हम पहले भी बेनकाब कर चुके हैं’

Spread the love

ED और बीजेपी पर सीएम भूपेश बघेल ने करारा हमला किया है. सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा, मैंने पहले ही कहा था कि, जैसे जैसे चुनाव आएगा ED-IT स्थायी रूप से छत्तीसगढ़ में रहकर नए नए षड्यंत्र करेंगे. शराब कॉर्पोरेशन के माध्यम से शराब बिक्री की नीति भाजपा शासनकाल में बनी. 2017-18 में आबकारी मद से ₹3900 करोड़ की प्राप्ति हुई. हमारे शासनकाल में यह बढ़कर ₹6000 करोड़ हुआ.

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, इनके षड्यंत्रों को हम पहले भी बेनकाब कर चुके हैं. यदि इनको लगता है कि इनकी इन हरकतों से छत्तीसगढ़ की जनता डर जाएगी, तो यह इनकी गलतफहमी है. हम राजस्व में भी वृद्धि कर रहे हैं और जनता की आय में भी. यह सिलसिला रुकेगा नहीं.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

आगे सीएम बघेल ने कहा, ED के अधिकारी आपसी बातचीत में कह रहे हैं कि, भाजपा हमारे भरोसे चुनाव लड़ना चाहती है. 3 साल हो गया… क्या ज़ब्त किया, क्या मिला अब तक नहीं बता पाए. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये भी कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार पर बजरंगबली का गदा पड़ने वाला है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button