राज्य समाचार

महतारी वंदन बना जेसमी के लिए वरदान

बीजापुर । जिले में एनीमिया एवं कुपोषण एक गंभीर समस्या है। कुपोषण एवं एनीमिया को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी स्तर पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वालंबन बनाने हेतु संचालित महतारी वंदन योजनान्तर्गत प्रतिमाह 1000/ एक हजार रूपये की राशि जेसमी उरसा के लिए वरदान सबित हो रहा है। जेसमी उरसा आंगनबाड़ी केन्द्र कोड़का अंतर्गत आती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुलती नाग द्वारा जेसमी उरसा का पंजीयन गर्भवती माता के रूप में करके नियमित रूप से गृह भेट कर पोषण आहार रेडी टू ईट से लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यकर्ता द्वारा जेसमी उरसा का पंजीयन महतारी वंदन हेतु किया गया। पंजीयन के समय जेसमी उरसा का 09 वॉ महीना चल रहा था। प्रसव के समय आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। महतारी वंदन योजना का प्रथम किश्त 10 मार्च 2024 को जब उनके बैंक खाते में प्राप्त हुआ उनको बहुत खुशी प्राप्त हुई। जेसमी उरसा का प्रसव 13 मार्च 2024 को हुआ उनको आर्थिक सहायता प्राप्त हो गई। चूंकि जेसमी एवं उनका का परिवार रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन भरण पोषण करते है। जेसमी द्वारा स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया प्रसव के समय बच्चे के वजन 2.800 किलोग्राम था। वर्तमान में बच्चे का वजन 6.900 किलोग्राम है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुन्ती नाग मितानिन उर्मिला वेको द्वारा नियमित रूप से गृह भेट कर उनके सास सुखरी कोवासी एवं पति पाण्डू राम कोवासी को सही पोषण एवं बच्चे के पालन पोषण के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है। बच्चे स्वास्थ्य एवं सुपोषित है महतारी वंदन योजनान्तर्गत उनको माह सितम्बर 2024 तक की राशि उनके बैंक खाते में जमा हो गई है। उनके द्वारा बच्ची के पोषण एवं देखरेख में व्यय किया जा रहा है। आज जेसमी उरसा एवं उनके परिवार द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना लागू करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है जिससे उनके बच्चे का सही पोषण हो रहा है और आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button