राज्य समाचार

PCC चीफ मरकाम ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा -‘मोदी सरकार CG के साथ कर रही सौतेला व्यवहार’

19.04.23| PCC चीफ मोहन मरकाम ने PM आवास और ट्रेनों की लेटलतीफी पर केंद्र सरकार और अरुण साव पर हमला बोला है. अरुण साव के बयान पर मरकाम ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. मोदी सरकार राज्यांश की राशि समय के साथ जमा नहीं कर पा रही.

मोहन मरकाम ने आगे कहा कि 2014 से 2018 तक डबल इंजन की सरकार थी. 78000 आवेदन आए थे, हमारी सरकार आने के बाद बढोतरी हुई. तीन हजार करोड़ से अधिक की राशि आवास योजना के लिए राज्यांश की राशि में दिए गए. मोदी सरकार राज्यांश की राशि समय के साथ जमा नहीं कर पा रही. यही वजह है कि प्रदेश की जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है.

वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्द होने के मामले में मरकाम ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग ट्रेन से सफर करते हैं. केंद्र की मोदी सरकार को ताना शाह बताते हुए कहा जनता के साथ विश्वास घात कर रही है. ट्रेन रद्द होने के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कच्चे माल ले जाने वाली ट्रेन जा रही हैं, लेकिन यात्री ट्रेनों को रद्द की जा रही.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके साथ ही हाथियों से लोगों की मौत को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस पर गंभीर है. कौन सी घटना हो रही है, सरकार सभी जानकारियां ले रही है. सरकार ने नीतिगत कई निर्णय लिए हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button