राज्य समाचार
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

धरसींवा । रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के चालक और रायपुर के एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा रायपुर-बिलासपुर हाईवे के तरपोंगी इलाके के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ट्रक दोनों ही सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरे। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही धरसींवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
मृतकों में रायपुर के एक डॉक्टर शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info

