राज्य समाचार

ग्राम बाहपानी सड़क दुर्घटना तथा ग्राम पिरदा में बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों एवं घायलों को स्वेच्छानुदान से मंजूर की गई राशि

Spread the love

संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नियमों को शिथिल करते हुए स्वेच्छानुदान से डेढ़ करोड़ रूपए से ज्यादा की सहायता राशि मंजूर की

28 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए तथा 23 घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर 7 जून 2024। राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम बाहपानी में 20 मई को हुई दुःखद सड़क दुर्घटना एवं बेमेतरा जिले की भिंभौरी तहसील के ग्राम पिरदा में 25 मई को स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों तथा घायलों सहित 51 अनुदानग्रहिताओं को अपने स्वेच्छानुदान मद से कुल 01 करोड़ 51 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से 95 लाख रूपए तथा इस घटना में 16 घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से कुल 8 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा स्वेच्छानुदान मद से मंजूर की गई है।
इसी प्रकार बेमेतरा जिले के ग्राम पिरदा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में 25 मई को हुए ब्लास्ट में एक मृतक एवं 8 लापता व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से कुल 45 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा इसी घटना में 7 घायलों को 50 हजार रूपए के मान से कुल 3 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि की मंजूरी मुख्यमंत्री ने दी है।
मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में मृतक श्रीमती प्यारी बाई, कुमारी सोनम बाई धुर्वे, श्रीमती धनैया बाई धुर्वे, श्री सिरदारी राम धुर्वे, कुमारी किरण, श्रीमती शांति बाई, श्रीमती तिको बाई, श्रीमती मीला बाई, श्रीमती जनिया बाई, श्रीमती मुंगिया बाई, श्रीमती झंगलो बाई धुर्वे, श्रीमती सियाबाई, श्रीमती पैंटोरिन बाई मेरावी, श्रीमती बिस्मत बाई मेरवी, श्रीमती लीला बाई, श्रीमती परसदिया देवी, श्रीमती भारती बाई, श्रीमती कुनती बाई, श्रीमती धानबाई धुर्वे के परिजन को 5-5 लाख रूपए की राशि तथा 16 घायलों श्रीमती ममता, श्रीमती मुन्नी बाई, श्री गुलाब सिंह, श्री दयाराम, श्री शिवनाथ, श्री महावीर, श्री कार्तिक, श्रीमती धन्नू, श्रीमती इन्द्राणी, श्री जोधीराम, श्री अनिल, श्री फूलचंद, श्री मानसिंह, श्रीराम, श्री रम्हउ, श्री बजरू को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की है।
इसी तरह ग्राम पिरदा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट में मृतक श्री सेवक राम और 8 लापता व्यक्तियों श्री पुष्पराज देवदास, श्री विजय देवदास, श्री राजू धु्रव, श्री नीरज धु्रव, श्री लोकनाथ यादव, श्री शंकर यादव, श्री नरहर यादव, श्री भीष्म साहू के परिजन को 5-5 लाख रूपए की राशि तथा 7 घायलों श्री इन्द्रकुमार रघुवंशी, श्री दिलीप ध्रुव, श्री नीरज यादव, श्री चंदन कुमार, श्री मनोहर यादव, श्री रवि कुर्रे, श्री शेषनाथ निषाद को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा मंजूर की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button