राज्य समाचार

गढ़कटरा प्राइमरी स्कूल के कब, बुलबुल ने ट्री गार्ड के साथ लगाए पौधे

कोरबा, 20 जुलाई। शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला, गढ़कटरा की कब, बुलबुल इकाई ने पौधों का रोपण किया।

कब, बुलबुल ने विद्यालय परिसर के आसपास शीशम, कटहल और बादाम के पौधों का रोपण किया। खास बात यह है कि पौधों को सुरक्षित करने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। कब मास्टर श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया जा रहा है। इसके पहले भी विद्यालय के छात्रों ने पौधों का रोपण किया है। ट्री गार्ड सामुदायिक सहयोग और स्कूल के कबाड़ से तैयार किए गए हैं। श्रीकांत सिंह ने बताया कि पौधरोपण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कोरबा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान 7 जुलाई से प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत विद्यालयों की कब, बुलबुल, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स की इकाइयों द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button