राज्य समाचार

मॉर्निंग वॉक पर निकले दादा-पोते को ट्रेक्टर ने कुचला, आक्रोशित भीड़ ने किया चक्काजाम

Spread the love

05.04.23| कोरबा जिले में बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले दादा-पोते की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई है, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सीतामणी चौक पर चक्काजाम कर दिया है। इसकी वजह से कोरबा-चांपा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सीतामणी निवासी विष्णुदेव ताती (55 वर्ष) अपने 3 साल के पोते चिराग ताती को लेकर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान राम मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दादा-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों और डायल 112 को घटना की सूचना दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल दादा-पोते को इलाज के लिए लेकर पहले ऐडा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी गंभीर हालत को देखकर निजी अस्पताल ने उन्हें दूसरी जगह लेकर जाने को कह दिया। जिसके बाद परिजन और पुलिस दादा-पोते को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 3 साल के पोते चिराग को मृत घोषित कर दिया। दादा विष्णुदेव ताती को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन थोड़ी देर के बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मृत बच्चे के पिता विकास ताती ने बताया कि घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच हादसा हुआ। उन्हें जैसे ही खबर मिली, वो जैसे थे, वैसे ही दौड़ते हुए चले आए। उन्हें शर्ट तक पहनने का समय नहीं मिला। जब वे मौके पर पहुंचे, तो बच्चे चिराग की सांस चल रही थी। वे पिता और बेटे को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button