राजनीतीराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की कार्यवाही को लेकर बोले साव -‘कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है’

04.12.22|छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की कार्यवाही को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा तो पहले से कहती थी कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार की सारी हदे पार हो गई है और कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। ईडी की कार्यवाही में राज्य में हुए भ्रष्टाचार के सबूत सामने आ रहे हैं। अधिकारियों के घर से किलो में सोना, डायमंड, बेहिसाब नकदी मिल रहे हैं। अब ऐसा लगने लगा है कि भ्रष्टाचार की जड़े सरकार से शुरू होती है, क्योंकि सरकार से जुड़े प्रमुख लोगों को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है।

साव ने कहा कि जब पूरा देश भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, कांग्रेस हमेशा उसमें बाधा बनने का प्रयास करती है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। शायद इसीलिए अधिकारियों पर हो रही कार्यवाही पर स्वयं मुख्यमंत्री टिप्पणी कर कह रहे हैं कि हम भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं। प्रदेश के लिए इससे दुर्भाग्यजनक बात क्या हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अरुण साव ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की इस भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। जनता के हक के पैसों को राज्य सरकार से जुड़े लोग खा रहे हैं और गरीब, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग अपने हक के पैसे को लुटता हुआ बड़ी मायूसी से देख रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने लोगों के मुंह से उनका निवाला छीनने का काम किया है। गरीबों से उनका आवास छीना है। गरीबों के हक के पैसे को लूटा गया है। जनता इसका सबक जरूर सिखाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो लड़ाई चल रही है, जनता में उससे संतोष है। कांग्रेस इसमें बाधा बनने का प्रयास न करें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button