राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
गला घोंटकर बड़े भाई को मार डाला:पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद था
कांकेर में चचेरे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद था। जिसके बाद मौका मिलते ही दोनों ने मिलकर उसकी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।
पोड़गाव निवासी महेश मातलाम(42) बुधवार रात को खेत में बने मचान में सोने गया था। इसके बाद वह सुबह काफी देर तक लौटा ही नहीं। इस बीच गुरुवार सुबह उसका भाई खेत की तरफ गया था। उसने वहां देखा कि मचान के अंदर औंधे मुंह महेश सोया हुआ था। उसने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info