16/04/2026

इलाज कराने गई महिला से बैगा ने किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी बैगा गिरफ्तार

0

12.09.22| राजधानी रायपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। झाड़-फूंक कराने आई 22 साल की महिला से 30 साल के बैगा  ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के बाद आरोपी बैगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामला रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है। यहां 22 वर्षीय शादीशुदा एक महिला अपनी समस्या लेकर बैगा गिरधारी साहूू के पास झाड़-फूंक करावाने गई थी। इलाज और झाड़-फूंक के बहाने आरोपी बैगा ने पीड़िता को अपने हवस का शिकार बना लिया।

इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत गोबरा नवापारा थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बैगा गिरधारी साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि, पीड़िता का अपने पति के साथ अपने शारीरिक संबंधित इलाज कराने गोबरा बस्ती के बैगा गिरधर उर्फ गिरवर साहू के यहां पिछले तीन चार महीने से आना-जाना था। रविवार को सुबह 11 बजे भी वे झाड़-फूंक कराने के लिए गोबरा बस्ती गए हुए थे। बैगा ने झाड़-फूंक में उपयोग आए नींबू को घर से कहीं दूर फेंकने के लिए उसके पति को भेज दिया। इसके बाद अकेले पाकर पीड़िता को अपने हवस का शिकार बनाया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News