राज्य समाचार
प्लास्टिक और पटाखा दुकान में लगी भीषण आग

अंबिकापुर । अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना राम मंदिर रोड की है। यहां मुकेश प्लास्टिक की होलसेल शॉप है। जहां लाखों रुपए के प्लास्टिक के सामानों और पटाखों का भंडारण है। 1 घंटे के अंदर आग ने 2 मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। प्लास्टिक सामान जलने के बाद अब आग से पटाखे जल रहे। धमाकों की आवाज से इलाका गूंज उठा है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 टीमें पहुंच गई है। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है।