राज्य समाचार

बिलासपुर पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़े गए तीन ग्राहक कोरबा के दर्री के रहने वाले

कोरबा। बिलासपुर पुलिस की टीम ने एक अपार्टमेंट में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने रेड मारकर यहां से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों और इस रैकेट का संचालन करने वालों को पकड़ा है। पकड़े गए 16 लोगों में से कोरबा के दर्री क्षेत्र के भी तीन ग्राहक शामिल हैं। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 04, 05, 07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पकड़े गए लोगों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंगलवार 30 अप्रैल को थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक अभय सिंह बैस को मुखबीर से सूचना मिली कि अमेरी में अनैतिक व्यापार का खेल चल रहा है। पुलिस के पास इंटेल थी कि रूखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन नामक व्यक्तियों द्वारा श्री साई विहार अपार्टमेंट अमेरी स्थित फ्लैट के रूम यह रैकेट चलाया जा रहा है। अपार्टमेंट के रुम नंबर 11 एवं 13 को किराए में लेकर दीगर राज्य की रहने वाली महिलाओं को लाकर अनैतिक देह व्यापार का व्यवसाय यहां किया जा रहा है। अलर्ट मोड पर आई पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया। इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सीएसपी सिविल लाईन उमेश गुप्ता को को सूचना तस्दीक के लिए रवाना किया गया। प्वाइंटर द्वारा जब सूचना की पुष्टि हो गई, तब पुलिस टीम ने रेड किया। मकान के अंदर कुछ लोग बैठे हुए मिले जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को इस देह व्यापार में शामिल होने की बात स्वीकार की। इस कृत्य में संलिप्त मीडियेटर, संचालक एवं ग्राहकों समेत 5 महिलाओं एवं 11 पुरूषों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस प्रकार आरोपियों द्वारा किराए के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार करना पाया जाने पर मौके पर धारा 04, 05, 07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत देहाती नालसी पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही 7 लड़कियों को दैहिक शोषण के व्यापार से मुक्त कराया गया। इनमें से 4 लड़किया कलकत्ता की रहने वाली हैं, उनको रेस्क्यू करके पुनर्वास की कार्यवाही की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button