राज्य समाचार
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार

26.08.22| स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर 4 युवतियों और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 109 के तहत कार्रवाई की है.

यह मामला रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लोटस स्पा सेंटर का है. पुलिस को यहां लंबे समय से स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी. पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 4 युवतियां और 3 युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
