करियरराज्य समाचार

हाथी ने फुटबाल मैच देखकर लौट रहे युवकों पर किया हमला, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

20.08.22| जशपुर जिले के दुलदुला रेंज में हाथी ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर दिया है। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। मृतक और घायलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घ दुलदुला रेंज के हल्दीमुंडा गांव की घटना है। मृतक ललित कुमार बाइक में अपने दो साथियों के साथ फुटबाल मैच देख कर घर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के समय हाथी सड़क में ही खड़ा हुआ था। युवकों ने बाइक को हाथी के किनारे से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान हाथी ने बाइक को सूढ़ से धक्का दे दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया। बाइक के गिरते ही हाथी ने युवकों को पैर से रौंद दिया। घटना मे बाइक में सवार ललित और मुकेश लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वन विभाग के एसडीओ नवीन कुमार निराला ने बताया कि दोनों घायलों को ग्रामीणों की सहायता से इलाज के लिए दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान ललित की मृत्यु हो गई,वहीं मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। हाथी के रौंदने से उसके कमर में चोट आई है। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे हुए है। मृतक और घायलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button