राज्य समाचार

देवभोग में BJP मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य को किया समर्पित

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देवभोग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय सेना की बहादुरी और हालिया “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को समर्पित करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल देवभोग ने नगर में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया। यह यात्रा पाकिस्तान के कायराना हमलों के जवाब में भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई और देश की अखंडता के सम्मान में आयोजित की गई।

यात्रा के जरिए नगरवासियों को देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव, किसान मोर्चा महामंत्री अनिल बेहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक यात्रा में शामिल हुए। पूरा नगर तिरंगे और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

समाजसेवी और भाजपा नेता डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने इस अवसर पर कहा, “यह तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान में है। ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। मोदी सरकार की नीति और भारतीय सेना की वीरता ने देश की सुरक्षा को नया आत्मविश्वास दिया है।”

यात्रा में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह तिरंगे फहराए और देश की रक्षा में लगे जवानों को नमन किया।

इस आयोजन को राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति और सेना के सम्मान में जनता की एकजुटता का प्रतीक बताया जा रहा है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button