राजनीतीराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा रेडी टू ईंट फ़ूड सप्लाई का मामला,कौशिक बोले- रेडी टू ईंट फ़ूड की सप्लाई में अब माफिया घुस गए हैं.

25.07.22| छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रेडी टू ईंट फ़ूड (ready to eat food ) सप्लाई का मामला उठा. बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने मामला उठाया। सौरभ सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में अप्रैल महीने में रेडी टू ईंट फ़ूड (ready to eat food ) की सप्लाई नहीं हुई है. इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह की हाईकोर्ट में लगी याचिका की वजह से सप्लाई नहीं हो सकी. बीजेपी ने सदन की कमेटी से जांच कराए जाने की मांग की.

सदन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि रेडी टू ईंट फ़ूड (ready to eat food ) की सप्लाई में अब माफिया घुस गए हैं. सदन में इस मामले पर शोर शराबा जमकर हुआ. वहीं संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अगर जांच की आवश्यकता होगी, तो आगे निर्णय लिया जाएगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने पूछा कि हाईकोर्ट ने ये भी आदेश दिया था कि जिन जिन समूहों का अनुबंध ख़त्म नहीं हुआ है, उनकी सप्लाई जारी रहेगी. अनिला भेड़िया ने कहा कि ऐसे समूहों से बीज निगम ने सप्लाई जारी रखा है. इन समूहों से रेडी टू ईंट फ़ूड की सप्लाई की जा रही है.

सौरभ सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने रेडी टू ईंट फ़ूड (ready to eat food ) के ट्रांसपोर्टेशन का ज़िम्मा महिला स्व सहायता समूह को देने का आदेश दिया है. ट्रांसपोर्टेशन 13 रुपए की दर से किया जाना है, लेकिन बीज निगम 3 रुपए की दर तय कर रहा है. समूहों को तकलीफ़ देने की बात है. सरकार ने अपने एक जवाब में ये बताया है कि ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक दूसरी कंपनी से अनुबंध किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ एग्रो फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड इसका अनुबंध कर रहा है. दो बातें एक साथ कैसे हो सकती है.

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि रेडी टू ईंट फ़ूड की सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था क्या की गई है? सदन में मंत्री ने इससे जुड़े एक सवाल पर दिये गए जवाब पर कहा है कि उनका जवाब ग़लत था. महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि मई जून महीने की सप्लाई की गई है. सिर्फ़ अप्रैल महीने की सप्लाई नहीं की गई है.

अजय चंद्राकर ने कहा कि अप्रैल में यदि बच्चों के फ़ूड की सप्लाई नहीं हुई है ये गंभीर बात है. इस मामले की संसदीय समिति से जांच कराई जानी चाहिए. बीज विकास निगम को पैसा कमाने का धंधा नहीं बनाना चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब तक रेडी टू ईंट फ़ूड सप्लाई का ज़िम्मा महिला स्व सहायता समूह के पास था सप्लाई में कहीं गड़बड़ी नहीं थी, लेकिन जब से एक करोड़पति को इसका ठेका दिया गया. बीज निगम के साथ एक जोईंट कंपनी बनाई गई सप्लाई ठप्प हो गया. इस मामले की जाँच कराई जानी चाहिए.

स्पीकर डॉक्टर चरणदास महंत ने संसदीय कार्य मंत्री को जवाब देने के निर्देश दिए. संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अप्रैल महीने में कोर्ट में लगी याचिका की वजह से सप्लाई नहीं हुई. अप्रैल में गर्म भोजन वितरित किया गया. बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि मंत्री अनिला भेड़िया ने सदन में गलत जवाब दिया है.

स्पीकर डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा- ग़लत उत्तर है तो हमें जानकारी दीजिए. जांच कराएंगे. सौरभ सिंह ने पूछा कि पैकेट में एक्सपायरी डेट नहीं लिखी गई है. मंत्री ने कहा कि उत्पादन तिथि लिखी होती है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button