राज्य समाचार

CSPDCL ने बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगों से सावधान रहने के लिए जारी की एडवाइजरी

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगों से बचने और सावधान रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। साइबर ठग बिजली कंपनी के नाम से उपभोक्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। कभी बिजली कनेक्शन काटने तो कभी बिजली बिल भुगतान में सुधार के नाम पर मैसेज भेजकर और कॉल कर उपभोक्ताओं को ऐप डाउनलोड कराकर ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं। यही वजह है कि बिजली कंपनी ने ऐसे मैसेज और कॉल से बचने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 में संपर्क करने की सलाह दी है।

साइबर ठग ऑनलाइन ठगी करने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहे हैं। कभी ऑनलाइन शॉपिंग तो कभी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। अब साइबर ठगों ने उनकी जरूरत की चीजें बिजली बिल भुगतान और कनेक्शन काटे जाने संबंधी मैसेज भेजकर बिजली कंपनी के नाम पर ठगी कर रहे हैं। साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी उपभोक्ताओं को इस तरह के मैसेज को देखकर संपर्क करना पड़ रहा है। संपर्क करने पर उन्हें एक ऐप डाउनलोड कराया जाता है। फिर ऐप डाउनलोड करते ही उनके खाते से ऑनलाइन रुपए पार कर दिया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button