राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस कार्यकर्ता ने मांगी सपरिवार आत्मदाह की अनुमति, पटवारी पर लगाया गंभीर आरोप

Spread the love

सूरजपुर के ग्राम चांचीडाँड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पटवारी पर फर्जी तरीके से शासकीय भूमि निजीकरण करने का आरोप लगाया है। इसके बाद शिकायत पर कार्रवाई न होने पर अब मुख्यमंत्री आमसभा के स्थल में परिवार के साथ आत्मदाह करने की जिला कलेक्टर से अनुमति मांगी है। तस्वीरों में नजर आ रहा शक्स कोई और नहीं कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ता है।

कांग्रेस कार्यकर्ता दूधनाथ यादव का आरोप है कि बीते 4 वर्षों से वह कार्यालय के चक्कर लगा रहा हैं पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं। उसकी निजी जमीन के पास शासकीय भूमि थी, जिसको पटवारी ने फर्जी तरीके से निजी भूमि में स्थानांतरित कर दिया है। इसकी वजह से अब उनके सामने अपनी जमीन तक पहुंचने के लिए कोई मार्ग नहीं बचा है। दूधनाथ अब खुद अपनी ही पार्टी की सरकार के सामने आत्मदाह करने को मजबूर हो चुके हैं। बता दें कि 6 से 8 मई तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरजपुर प्रवास पर पहुँच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन पूरी जदोजहद में लगा है। मुख्यमंत्री के विधानसभा वार दौरे को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर इफ्फत आरा ने बताया कि जहां मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधोसंरचना की जानकारी लेंगे वहीं जनचौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं से भी रूबरू होंगे। वहीं आत्मदाह की अनुमति मांगने वाले आवेदन पर उन्होंने कहा कि मामला अभी संज्ञान में आया है। आवेदन देने वाले व्यक्ति से बात कर मामले का निराकरण किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button