राज्य समाचार

अमित शाह के लिए लगाया पंडाल आंधी में उड़ा:मुख्य डोम को छोड़कर बाकी के पंडाल गिरे, दुर्ग में कल होनी है गृहमंत्री की सभा

Spread the love

दुर्ग में 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच रहे हैं। उनके दौरे की तैयारी को लेकर भाजपा नेता लगे हुए हैं। दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में जनसभा के लिए जो डोम और पंडाल लगाया गया था वो बुधवार को आई तेज आंधी में उड़ गया। जिस समय पंडाल उड़ा तैयारी में पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत कई बीजेपी नेता मौजूद थे, उनका कहना है कि बीजेपी के कार्यकर्ता फिर से पूरी व्यवस्था को पहले जैसे कर देंगे। उधर एनएसयूआई के नेताओं ने मीडियो को बताया कि वे मणिपुर, कोल्हापुर में हो रही हिंसा के विरोध में अमित शाह को काला झंडा दिखाएंगे।

काफी भव्य तरीके से बनाया गया था कार्यक्रम के लिए पंडाल।
काफी भव्य तरीके से बनाया गया था कार्यक्रम के लिए पंडाल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर बड़ी जनसभा को संबोधित करने गृहमंत्री अमित शाह पहली बार दुर्ग जिला आ रहे हैं। उनके दुर्ग दौरे का शेड्यूल जारी हो गया है। वो यहां 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे। अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश के बीजेपी नेता दिन रात लगे हुए हैं। सभा स्थल पर काफी बड़ा पंडाल तैयार कराया जा रहा है। प्रोटोकाल, सुरक्षा और व्यवस्था आदि के अनुरूप इसे तैयार किया जा रहा है। बीजेपी के पूर्व मंत्री और कई बडे़ नेताओं को अलग-अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार दोपहर को पंडाल लगाने का कार्य अपने अंतिम चरण में था। अचानक 3-4 बजे के करीब मौसम बदला। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसमें वहां लगाया गया पूरा पंडाल उड़ गया और लगाए गए पोल भी गिर गए। गनीमत यह रही कि मुख्य डोम को कुछ नहीं हुआ है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
पूर्व मंत्री राजेश मूणत के सामने ही उखड़ कर गिरा पंडाल
पूर्व मंत्री राजेश मूणत के सामने ही उखड़ कर गिरा पंडाल

नेताओं के सामने ही उड़ गया पंडाल
स्टेडियम में पंडाल लगाने का काम राजेश मूणत करवा रहे थे। तेज आंधी ने उनके सामने ही पूरा पंडाल उड़ा दिया। उनका कहना है कि मौसम किसी के हाथ में नहीं है। थोड़ी अव्यवस्था हुई है, लेकिन कार्यक्रम से पहले इसे पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा।

काला झंडा दिखाने के कार्यक्रम की जानकारी देते एनएसयूआई पदाधिकारी।
काला झंडा दिखाने के कार्यक्रम की जानकारी देते एनएसयूआई पदाधिकारी।

अमित शाह को काला झंडा दिखाएगा एनएसयूआई
अमित शह के दुर्ग कार्यक्रम का एनएसयूआई विरोध करेगी। प्रेस वार्ता करके इस बारे में जानकारी देते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारी आकाश कन्नौजिया ने बताया कि वो अमित शाह गो बैक के बैनर लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को काला झंड़ा दिखाएंगे। उनका कहना है कि वर्तमान में मणिपुर के हालात काफी खराब हैं। कोल्हापुर में भी हिंसा भड़क रही है। इन हालतों को संभालने की जगह अमित शाह चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसलिए एनएसयूआई उन्हें उनके नैतिक कर्तव्य की याद दिलाने के लिए काला झंडा दिखाएगी। इस दौरान आकाश कनोजिया प्रदेश महासचिव NSUI छत्तीसगढ़, आशीष यादव राष्ट्रीय संयोजक NSUI, सुरेंद्र बाघमारे विधानसभा दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष NSUI, प्रणय गाडगे, अमन कुमार जिला महासचिव, अभिषेक सिंह जिला सचिव NSUI आदि मौजूद रहे।

गुरुवार को अमित शाह के कार्यक्रम के लिए लगाया जा रहा पंडाल आंधी में उड़ गया। - Dainik Bhaskar

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button