राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022: कोल इंडिया में 1050 कोयला अफसर की भर्ती

21.06.22|  सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी कोल इंडिया ने 1050 अफसरों (मैनेजमेंट ट्रेनी)की बहाली के लिए सोमवार को वैकेंसी जारी की है। गेट स्कोर -2022 के आधार पर अफसर बहाल किए जाएंगे।

माइनिंग में 699,सिविल में 160,इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलिकम्यूनिकेशंस में 124 तथा सिस्टम एवं ईडीपी में 67 अफसरों की बहाली होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 जून 2022 से 22 जुलाई 2022 तक किया जा सकेगा। माइनिंग, सिविल, इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलिकम्यूनिकेशंस के लिए योग्यता बीई, बी टेक,बीएससी इंजीनियरिंग ,या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ आवश्यक है। सिस्टम एवं ईडीपी के लिए बीई, बी टेक,बीएससी इंजीनियरिंग,कंप्यूटर साइंस,आईटी अथवा एमसीए की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के साथ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जारी वैकेंसी में नियमानुसार आरक्षण रोस्टर लागू है। सामान्य कोटि के लिए 444 पद हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 105,एससी के लिए 148,एसटी के लिए 81 तथा ओबीसी के लिए 272 पद आरक्षित हैं। विभागवार आरक्षित पद इस प्रकार हैं। माइनिंग में सामान्य के लिए 295,ईडब्ल्यूएस के 70,एससी के लिए 98,एसटी के लिए 55, तथा ओबीसी के लिए 181 पद हैं। इसी प्रकार सिविल में क्रमश: 71,16,21,12 एवं 40,इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलिकम्यूनिकेशंस में 52,12,18,9 एवं 23। सिस्टम एवं ईडीपी में 26,7,11,5 एवं 18 पद आरक्षित हैं।

आवेदन के लिए उम्र की अधिकतम सीमा 30 साल है। कट ऑफ डेट 31 मई 2022 है। उम्र सीमा में ओबीसी के लिए लिए तीन साल,,एससी एवं एसटी के लिए 5 साल की छूट है। वहीं दिव्यांगों के लिए उम्र सीमा में हर कैटेगरी में विशेष छूट है।

निबंधन सहित वैकेंसी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए कंपनी की ओर से अपने आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तार से जानकारी दी गई है। सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button