राज्य समाचार

छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली

15 अगस्त तक आयोजित होगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । देशप्रेम और देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के बलिदान के सम्मान के लिए केंद्र सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव और राज्य सरकार के संस्कृति विभाग अंतर्गत जिले में 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सारंगढ़ के सेजस, बिलाईगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और झाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा पैदल और सायकल रैली में देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ तिरंगा पैदल और सायकल रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी।भारत माता की जय, वंदेमातरम्, जय जवान-जय किसान, तिरंगा यात्रा जिंदाबाद के जयकारे की अनुगूंज दूर तक सुनाई दी।

इसी प्रकार नगर पंचायत बिलाईगढ़ की ओर से नागरिकों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकली। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के महिला कर्मचारियों और सारंगढ़ ब्लॉक के कई गावों में महिलाओं ने अपने हाथों में 15 अगस्त के अंकों की मेंहदी बनाकर और तिरंगा की रंगोली बनाकर, भारत माता का रूप धारण कर लोगों को प्रेरित किया कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ यह काफिला तिरंगा रैली निकली। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए वेबसाईट हर घर तिरंगा डॉट कॉम www.harghartiranga.com में सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता लाई जा रही है।इस तिरंगा यात्रा में युवा, वृद्ध, पुरूष, महिलाएं सभी शामिल हो सकते हैं और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर सकते हैं, जिससे राष्ट्रीय गर्व एवं एकता का अनुभव हो। पोस्ट ऑफिस में तिरंगे झंडे उपलब्ध रहेंगे। इसमें नागरिकों की व्यापक सहभागिता होनी चाहिए। तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान एवं तिरंगा मेला का आयोजन 15 अगस्त तक लगातार होगा। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में देश भक्ति संगीत के साथ सार्वजनिक स्तर पर तिरंगा कॉन्सर्ट्स आयोजित किए जाएंगे। कॉन्सर्ट्स में तिरंगा एन्थम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में हर घर तिरंगा और जय हिन्द लिख सकेंगे। कैनवास का डिजाइन राष्ट्रीय ध्वज के समान 3 : 2 में होगा। हैशटैग हर घर तिरंगा : तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने और हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। प्रमाण पत्रों को सोशल मीडिया पर हैश टैग हर घर तिरंगा  #HarGharTiranga के साथ साझा किया जाएगा। तिरंगा यात्रा से संबंधित तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा एंथम सहित विभिन्न जानकारी हर घर तिरंगा वेबसाइट पर उपलब्ध है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button