राज्य समाचार

कार गैरेज में लगी भीषण आग, गैरेज के बाहर खड़ी तीन कार जलकर हुई खाक

Spread the love

रिसाली शीतला मंदिर के पास कार गैरेज में भीषण आग लग गई। गैरेज के बाहर खड़ी तीन कार जलकर स्वाहा हो गया। इस घटना से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड का दमकल मौके पर पहुंचा और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक नेवई थाने इलाके में शीतला माता मंदिर रिसाली में स्थित गैरेज के भीतर से अचानक आग लगी। तीन वाहनों में तक आग पहुंची।

आग में सूमो, कार और एक अन्य वाहन इसके चपेट में आ गए। समय रहते दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंचती आज पास में लगे आधा दर्जन दुकान भी इसके चपेट में आ सकते थे। घटना करीब 2:15 बजे की बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक गैरेज मालिक ने थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

अंदेशा जताया जा रहा है कि घर के भीतर शॉर्ट सर्किट हुआ होगा या कोई असामाजिक तत्वों ने इसे आग के हवाले किया है। तभी आगजनी की बड़ी वारदात हुई। फिलहाल मामले में पुलिस के जांच के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। मामले में नेवई पुलिस का कहना है कि घटना रात को हुई है। मगर शिकायत करने अभी तक कोई नही पहुंचा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button