राज्य समाचार
पंचायतों में शुरू हुई ग्रामसभा, डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी शुरू हुआ
दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। दुर्ग जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन शुरू हो गया है। यह 14 अक्टूबर तक चलेगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इन सभाओं में किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी से संबंधित जानकारी दी गई।
साथ ही गिरदावरी का वाचन और दावा-आपत्ति प्रक्रिया शुरू हो गई। विशेष ग्राम सभाओं में किसानों के पंजीकृत धान के रकबे का पठन किया जाएगा। इसके साथ ही सूचना पंचायत भवन पर चस्पा की जाएगी। एग्रीस्टेक पंजीयन और जमीनों के फॉर्म आईडी से संबंधित विवरण भी सार्वजनिक किए जाएंगे। यदि किसी किसान को आपत्ति होगी,
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
तो उसकी जानकारी ऐप या भौतिक सत्यापन के माध्यम से अपडेट की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से किसानों को अपनी फसल के रकबे की सटीक जानकारी समय पर मिलेगी।