राज्य समाचार
कोरबा ब्रेकिंग: जंगल में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम
कोरबा: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं लोगों द्वारा इसकी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के राजगामार के अंतर्गत ओमपुर जंगल में आज सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वह दंग रह गए, लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है वही इसकी सूचना परिवार वाले को भी दे गई है। मृतक की पहचान आमाडांड निवासी 40 वर्षीय बसंत कुमार कोसले के रूप में हुई है। वही परिजनों ने बसंत के मौत के मामले में हत्या का संदेह जताया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info
