राजनीतीराज्य समाचार

खैरागढ़ उपचुनाव: जीत पर बोले सीएम भूपेश बघेल, जताया मतदाताओं का आभार

Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिला बनाने के वादे पर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भरोसा जताया है. खैरागढ़ वालों ने विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत दिया है..सीएम भूपेश बघेल ने भारी मतों से मिली जीत पर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है। गौरतलब है कि सवा तीन साल में चारों उप चुनाव जीतने वाले भूपेेश बघेल पहले मुख्यमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की न्याय योजनाओं- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों की खरीदी और वैल्यू एडीशन, तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रूपए करने जैसी योजनाओं से लोगों को सीधा फायदा मिला है।राज्य सरकार किसानों की कर्जमाफी और किसानों को धान का 2500 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने के वायदे पर भी खरी उतरी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने 9 जिले बनाए थे, लेकिन उन्हें वर्ष 2018 के आम चुनाव में केवल मुंगेली को छोड़कर 8 जिलों में करारी हार का सामना करना पड़ा था. केवल जिला बनाने भर से जीत नहीं मिलती है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button