राष्ट्रीय खबरें

वाराणसी में मकान में विस्फोट , मकान ढहने से एक की मौत

Spread the love

वाराणसी के लहरतारा इलाके में एक घर में विस्फोट हो जाने से पूरा मकान ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति की मारे जाने की खबर है वहीं कई लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मलबे में दबे लोगों को निकाल रही है।
बुधवार की सुबह वाराणसी के लहरतारा इलाके में स्थित एक घर में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान भर-भराकर ढह गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। जिसमें से डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। एनडीआरएफ की टीम मलबे में दबे कई और लोगों को निकालने का काम कर रहे है। मौके पर एसपी सिटी समेत आला अधिकारी मौजूद हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button