राज्य समाचार
गरियाबंद के कुकदा बांध में तीन लोग डूबे,एक की मौत, 2 की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के कुकदा बांध में तीन लोगों के डूबने की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार रेसक्यू टीम ने एक युवती का शव बरामद कर लिया है मृतक का नाम रीता कुमारी 27 वर्ष मगरलोड की बताया जा रहा है. वही डैम में डूबे दो लोगों की तलाश जारी है,मौके पर गरियाबंद प्रशासन के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी ज़िले से पिकनिक मानने आए लोग है जिसमें एक लड़की की मृत्यु डूबने से हो चुकी है जिसे गरियाबंद सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर श्याम मेघनी ने उनकी मृत घोषित होने की पुष्टि की. वही राकेश तेता कांकेर के बताया जा रहे है और दूसरा व्यक्ति लक्ष्य वर्मा रायपुर के है. मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग एक NGO में काम करते है और अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कुकदा डैम आए थे.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info

