राजनीतीराज्य समाचार

उगादी, नवरेह, गुड़ी पड़वा समेत कई त्योहारों की पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को नवरात्री से लेकर नवरेह, उगादी, गुड़ी पड़वा समेत कई त्योहारों की शुभकामनाएं दी हैं। ट्विटर हैंडल के जरिए पीएम ने भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ‘उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह, चैत्र शुक्लादि तथा चेती चंद’ की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि देशभर में विविध प्रकार से मनाये जाने वाले ये त्योहार पारम्परिक नव वर्ष के प्रतीक हैं।

पीएम मोदी ने नवरात्र की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।’ वहीं, उगादी समृद्धि की कामना की। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस दिन को नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इस दिन कई आयोजन होते हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button