राज्य समाचार

बस्तर फाइटर्स भर्ती के विरोध में नारायणपुर-ओरछा मार्ग किया बंद

Spread the love

 

नक्सलियों ने एक बार फिर नारायणपुर ओरछा मार्ग पर सड़क खोदकर मार्ग बंद कर दिया है. नक्सली बैनर लगाकर बस्तर फायटर भर्ती प्रक्रिया को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं. नारायणपुर जिले के ओरछा मार्ग पर एक बार फिर नक्सलियों ने बीती रात रायनार के पास डामरीकृत सड़क को खोदकर मार्ग को रोक दिया और बैनर लगाकर बस्तर फाइटर भर्ती का विरोध किया. पिछले एक माह में नक्सलियों ने चार बार सड़क खोदकर रास्ते बंद किए, जो बताता है कि नक्सली इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इलाके में दहशत का माहौल बना रहे हैं.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पोस्टर में लिखा है :

बस्तर फाइटर्स भर्ती अभियान का सभी युवा विरोध करें. बस्तर फाइटर्स हमें मंजूर नहीं है. बस्तर की जमीन हमारी है, इसे बचाना हैं. ओरछा-नारायणपुर रोड में जगह-जगह सड़क काट देने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था. सूचना मिलने के बाद जवान मौके पर पहुंचे और नक्सल बैनरों को जब्त किया और सड़क को बहाल किया गया.

सड़क खोदकर नक्सलियों ने बस्तर फाइटर भर्ती के विरोध में बैनर लगाए हैं. इसके माध्यम से वो युवाओं में भर्ती को लेकर दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि इलाके के युवा पुलिस में भर्ती ना लें. सड़क बंद के चलते यात्री बसों के पहिए थम जाने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते इलाके में व्यवस्था बिगड़ गई है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button