राज्य समाचार

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 6वें राउंड तक लगभग नौ हजार मतों से आगे

Spread the love

कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं। 6oवें राउंड की गिनती तक वह 8,886 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेसियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। पहले राउंड से ही उनके वोट की मार्जिन बढ़ती जा रही है। BJP प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। जबकि JCCJ उम्मीदवार नरेंद्र सोनी, निर्दलीय कैंडिडेट से भी पीछे चल रहे हैं। दोपहर बाद 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पांचवां राउंड पूरा होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 6603 वोटों से आगे चल रही थीं।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया खैरागढ़ की जनता का धन्यवाद. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा – हमारा आकलन था कि 20 से 27 हज़ार की बढ़त से जीतेंगे चुनाव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चुनाव अभियान के दौरान सीएम बघेल ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए कहा था कि कांग्रेस की जीत के 24 घंटे के भीतर जिला घोषित कर दिया जाएगा. इस दिशा में कांग्रेस ने कदम आगे बढ़ा लिया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button