राज्य समाचार

सहायक आरक्षक का अपहरण, फिर गला रेतकर हत्या:परिजनों से मिलने आया था; नक्सलियों ने उठाया और जंगल ले गए, मारकर गांव में फेंकी लाश

बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक सहायक आरक्षक की हत्या कर दी है। वारदात के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। बताया जा रहा है कि, सहायक आरक्षक छुट्टी में था और अपने परिजनों से मिलने के लिए गांव आया था। मौका पाकर नक्सलियों ने उसका अपहरण किया और उसे मार डाला। मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सहायक आरक्षक संजय कुमार वेडजा नक्सल प्रभावित गांव कुटरू का रहने वाला था। वर्तमान में संजय भद्रकाली थाना में पदस्थ था। 11 जून से छुट्टी पर था। कुछ दिन से बीजापुर मुख्यालय में रह रहा था। 19 जून को अपने परिजनों से मिलने के लिए अपने गांव पाताकुटरू आया। नक्सलियों को इसके गांव आने की खबर मिल गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गांव में ही फेंकी लाश

इसके बाद 19 जून की रात माओवादी आरक्षक के घर पहुंचे। जिसके बाद उसे अपने साथ कुटरू गांव के जंगल लेकर चले गए थे। फिर धारदार हथियार से गला रेत कर इसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया था। इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। 20 जून को पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button