राज्य समाचार
राज्यपाल रमेन डेका का सारंगढ़ दौरा 7 को

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्य के कई जिलों के दौरा करने के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार 7 अप्रैल को नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ सुबह 10.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से आयेंगे। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, जिला अधिकारियों के साथ बैठक, सामग्री वितरण आदि कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस सारंगढ़ में वे दोपहर भोज करेंगे और भोज के बाद दोपहर में राजभवन रायपुर के लिए सड़क मार्ग से कार द्वारा रवाना होंगे। राज्यपाल के दौरे का कार्यालयीन सूचना पत्र उनके परिसहाय ने जारी की है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
