राज्य समाचार

पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटा, दबने से पांच मजदूरों की मौत

हिर्री क्षेत्र की घटना, अटर्रा गांव के आसपास बिजली के तार खींचने का चल रहा था काम देर रात पंचायत भवन लौट रहे थे मजदूर, सभी शव बाहर निकाले गए

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हिर्री क्षेत्र में रविवार देर रात हुए हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। यह सभी मजदूर अपना काम खत्म करने के बाद एक ट्रैक्टर से लौट रहे थे। इसी दौरान पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलट गया और मजदूर उसी के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सभी मजदूर कोनी क्षेत्र के चुमकंवा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटर्रा के आसपास बिजली तार खींचने का काम चल रहा है। ठेकेदार ने पंचायत भवन में मजदूरों के रहने की भी व्यवस्था की है। मजदूर यहां से रोज सुबह काम पर निकल जाते और शाम को आकर रात में ठहरते हैं। एडिशनल एसपी संजय ध्रुवे ने बताया कि रविवार देर रात साइट पर काम करने वाले छह मजदूरों को एक ट्रैक्टर पर लेकर चालक पंचायत भवन लौट रहा था।
गांव के कच्चे मार्ग पर गड्ढे में पानी भरा होने के कारण अचानक ट्रैक्टर पलट गया और सभी मजदूर उसके नीचे दब गए। सूचना मिलने पर तड़के तक पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गड्?ढे से पांच मजदूरों के शव बरामद कर लिए हैं। इनमें से चार मजदूरों की पहचान हो गई है। इनमें सूरज साहू (27) पिता घनश्याम साहू, ट्रैक्टर चालक अक्षय खैरवार (21) पिता कार्तिक खैरवार,राजकुमार नेताम, रामायण साहू शामिल हैं। अन्य मजदूरों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button