17/04/2026

CM योगी का बड़ा फैसला: 4 मई तक सारे अफसरों की छुट्टियां रद्द, जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकलेंगे

0

दिल्ली में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद योगी सरकार अलर्ट मोड में है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने अफसरों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक 4 मई तक सारे अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। जो अवकाश पर हैं उन्हें 24 घंटे के अंदर ऑफिस जॉइन करने को कहा गया है।

उत्तरप्रदेश CMO के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह ऐलान किया गया है कि कोई शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए।

सीएम ने कहा कि धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि उसकी आवाज परिसर से बाहर न आए। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

धार्मिक कार्यों के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो सकता है। नए स्थलों पर माइक न लगाए जाएं। शोभा यात्रा, जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकलेंगे। सौहार्द्र न बिगड़ने पाए इसके लिए आयोजकों को शपथ-पत्र देना होगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News