राज्य समाचार

महिला-बाल विकास मंत्री ने दी विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं

Spread the love

रायपुर । महिला-बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आदिवासियों के जननायक बिरसा मुंडा को भी नमन किया।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आज का दिन आदिवासी भाई बहनों की संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आदिवासी हमारे समाज के अंगभूत घटक हैं। उनकी धरोहर जल, जंगल और जमीन के रक्षक के रूप में आदिवासी जाने जाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार मिलकर जनजाति समाज के लिए चौमुखी विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकसभा में  जो  बजट प्रस्तुत किया है उसमें प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की ऐतिहासिक व क्रांतिकारी घोषणा की है। जिससे देश के 63 हजार ग्रामों के 5 करोड़ आदिवासी परिवार लाभान्वित होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के भी हमारे आदिवासी भाई-बहन शामिल हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button