राष्ट्रीय खबरें

प्रमोद सावंत आज गोवा सीएम, मोदी-राजनाथ रहेंगे मौजूद

पणजी (भाषा): प्रमोद सावंत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हाल में संपन्न 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 20 सीटें जीती थीं. कांग्रेस ने 11 और आम आदमी पार्टी ने 2 सीटें जीतने में कामयाब रही थीं. गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रेवोल्यूशनरी गोवंस पार्टी के खाते में 1-1 सीटें आई थीं. इसके अलावा एमजीपी के 2 और 3 निर्दलीय विधायक जीते थे.

शपथ ग्रहण समारोह राजधानी पणजी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगा, जिसमें 10,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे. राज्य में शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण विभिन्न समाचार चैनलों के माध्यम से भी किया जाएगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हालांकि, भाजपा सोमवार को शपथ लेने वाले अन्य कैबिनेट मंत्रियों की संख्या को लेकर अब तक खामोश रही है. संपर्क किए जाने पर प्रमोद सावंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”आपको इसके बारे में पता चलेगा. अभी, मुझे नहीं पता कि कितने मंत्री शपथ लेंगे.” मुख्यमंत्री के अलावा, गोवा कैबिनेट में कुल 11 मंत्री हो सकते हैं.

दूसरी बार होगा जब गोवा के CM राजभवन परिसर के बाहर शपथ लेंगे
यह दूसरी बार होगा जब गोवा के मुख्यमंत्री राजभवन परिसर के बाहर शपथ लेंगे. मनोहर पर्रिकर ने 2012 में राज्य की राजधानी पणजी के कैंपल मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उस वक्त भाजपा सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. अधिकारियों ने पहले बताया था कि राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने 29 मार्च से नयी विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया है, इस दौरान प्रमोद सावंत को विश्वास मत हासिल करना होगा.

उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विधानसभा का नया अध्यक्ष भी चुना जाएगा, जिसमें विधेयकों को पारित करने और लेखानुदान सहित कई विधायी कार्यों को पूरा किए जाने की उम्मीद है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने विधायक अलेक्सो सिकेरा को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है. हाल में संपन्न राज्य के चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की, जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है.

मनोहर पर्रिकर के असमायिक निधन के मुख्यमंत्री बने थे प्रमोद सावंत
भाजपा को 3 निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के 2 विधायकों ने समर्थन दिया है. प्रमोद सावंत (48) उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं. साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था. उन्होंने मनोहर पर्रिकर के असमायिक निधन के बाद मार्च 2019 में पहली बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. प्रमोद सावंत पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button