राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

इंस्ट्राग्राम में छिड़ा विवाद, 2 आरोपियों ने घोंप दिया पेट में चाकू…

Spread the love

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम में हुए विवाद को लेकर चाकूबाजी हो गई. दो आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से पेट में हमला कर दिया. प्राणघातक हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया है. पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 5 महीने पहले इंस्टाग्राम में आरोपी रहमान खान से युवक की दोस्ती हुई थी. आरोपी युवक ने अपने दोस्त राजाराम पाली के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

दोनों आरोपियों को लोहारा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर हाफ मर्डर केस में न्यायालय में पेश किया. जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है. लोहारा थाना के उड़िया कला गांव का पूरा मामला है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

लोहारा थाना प्रभारी ने विकास बघेल बताया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई, फिर किसी बात को लेकर अचानक इंस्टाग्राम में वाद विवाद शुरु हो गया. दोनों एक स्थान पर मिले. जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई.

उसी बात में रहमान खान के द्वारा युवक को चाकू से पेट पर हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर हो गया. घायल युवक का इलाज जिला हॉस्पिटल में जारी है. फिलहाल रहमान खान और उनके साथी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. दोनों आरोपी कबीरधाम जिले के बचेड़ी और चंदैनी का रहने वाला है.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button