राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए सीएम बघेल को बनाया स्टार प्रचारक, सूची जारी

Spread the love

23.10.22|कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था।

हिमाचल प्रदेश चुनाव की घोषणा पिछले दिनों की गई। उसके बाद से ही वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसके लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होने हैं। कांग्रेस ने करीब 60 प्रत्याशियाें की घोषणा भी कर दी है। इस बीच 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाते हुए सूची जारी कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्टार प्रचारकाें में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुखु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पवन खेड़ा, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, श्रीनिवास बी वी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, यह बड़ी उपलब्धि है। लगातार हाईकमान का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर बढ़ता जा रहा है। देश में जहां भी चुनाव होते हैं, भूपेश बघेल जी स्टार प्रचारक बनाये जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में वे सीनियर ऑब्जर्वर थे अब स्टार प्रचारक की भी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से उनकी रणनीति और आक्रामक शैली का फायदा पार्टी को मिलेगा।

भाजपा ने भी शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 40 नाम शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीट हैं। 35 सीट पर बहुमत होना है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई। कांग्रेस ने वहां 21 सीट जीती है। वहीं तीन सीटों पर अन्य का कब्जा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button