राज्य समाचार

7 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले

Spread the love

रायपुर : राज्य शासन ने 7 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में बिलासपुर नगर निगम आयुक्त सौमिल चौबे को अतिरिक्त सीईओ राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर बनाया गया है। उनके स्थान पर प्रभाकर पांडेय डिप्टी कलेक्टर सरगुजा को बिलासपुर नगर निगम आयुक्त पदस्थ किया गया है। ओंकार सिंह को सचिव राज्य सूचना आयोग को संयुक्त संचालक प्रशासन अकादमी निमोरा, संजय कन्नौजे को उप सचिव समान्य प्रशासन विभाग से अपर कलेक्टर रायगढ़, संजय कुमार दीवान को अपर कलेक्टर रायगढ़ से सचिव राज्य सूचना आयोग, श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल को सामान्य प्रशासन विभाग से डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, दिलेराम डाहिरे डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर से कोरिया पदस्थ किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button