राज्य समाचार

बिलासपुर : बेलगहना रेंज में गांव में पहुचकर तेंदुए ने गाय को मारा

बिलासपुर, 17 फरवरी। कोटा क्षेत्र के बाद अब बेलगहना में भी तेंदुआ के विचरण से ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है। टाटीबंध गांव में पहुंचे एक तेंदुआ ने एक गाय को मार दिया। वन विभाग को सुखीराम बैना ने सूचना दी कि उसकी गाय पर तेंदुआ ने सुबह 4 बजे के आसपास हमला किया। गर्दन को नोचने से उसकी मौत गुई है। तेंदुआ ने जांघ के हिस्से को भी खाया है। ग्रामीणों ने पैरों के निशान से तेंदुआ के हमले की पुष्टि की। इसकी पुष्टि वन विभाग ने भी अपनी जांच में कर दी।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले बेलगहना के अलावा कोटा क्षेत्र में भी तेंदुआ की लगातार आमद हो रही है। हाल के दिनों में उसने कई जानवरों का शिकार किया है। इसी इलाके में कुछ दिन पहले एक तेंदुआ का भी शिकार किया गया था। इस मामले में पांच शिकारी गिरफ्तार किये गये। इसके दो माह पहले तेंदुआ का एक शावक मृत अवस्था में मिला था। वन विभाग का दावा है कि इसका शिकार टाइगर ने किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button