राष्ट्रीय खबरें

वीना मलिक ने उड़ाया IAF पायलट अभिनंदन का मज़ाक, स्वरा भास्कर ने लगाई लताड़

Spread the love

भारतीय एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन वर्धमान फिलहाल पाकिस्तान की हिरासत में हैं। वहां से अभिनंदन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो चोटिल नज़र आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सिलेब्स ट्वीट कर उनकी जल्द वापसी की कामना कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने ट्विटर पर विंग कमांडर अभिनंदन का मज़ाक उड़ाया है, जिसपर स्वरा भास्कर और सौम्या टंडन भड़की हुई हैं।

वीना ने अभिनंदन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और चेहरे से खून बह रहा है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा- ”अभी अभी तो आए हो…अच्छी मेहमाननवाज़ी होगी आपकी…”
इस पर स्वरा भास्कर ने लिखा- ”वीना जी… आपपर और आपकी बीमार मानसिकता पर शर्म आती है। हमारा ऑफिसर हीरो है, बहादुर है।”
वीना के ट्वीट पर ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अनिता भाभी यानि अनिता टंडन भी भड़की हुई हैं। उन्होंने वीना के ट्वीट पर रिप्लाई किया- ”विश्वास नहीं होता कि उनके जैसा कोई ऐसा ट्वीट कर रहा है। बहुत दुखद।”

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button