राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

परिजन बोले-बेटी को मारकर लटका दिया:कहा-ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे; PM के लिए ले जाने से पहले दोनों पक्षों में मारपीट

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में एक शादीशुदा युवती की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। इस मामले में उसके परिजनों ने कहा है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसे परेशान किया जाता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को मारकर फंदे पर लटका दिया गया है। इसके बाद मायके वालों ने जमकर हंगामा किया है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में मारपीट भी हुई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भेजरी की रहने वाली निर्मला(25) की शादी 2017 में गौरेला के कोटखर्रा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र टांडिया से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक था। मगर कुछ दिन बाद से उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। इस वजह से निर्मला का कई दफा विवाद भी हुआ था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने मायके वाले को भी दी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई है। - Dainik Bhaskar

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button