राज्य समाचार

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और विलोपित करने का काम पुनः शुरू

Spread the love

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2019 की समाप्ति के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन का कार्य पुनः प्रारंभ हो गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि मतदाता सूची के सतत् अद्यतीकरण के तहत पात्र व्यक्ति एवं 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोग अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को स्वयं अथवा nvsp.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। जांच और सत्यापन उपरांत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button