राज्य समाचार

झीरम मामले में नार्को टेस्ट की मांग पर कांग्रेस ने भाजपा से पूछे प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले से जुड़े पांच सवाल

Spread the love

रायपुर. झीरम घाटी मामले में नार्को टेस्ट की मांग पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। झीरम मामले में नार्को टेस्ट की मांग पर कांग्रेस ने प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले का मुद्दा उठाकर बीजेपी पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले से जुड़े पांच सवालों का जवाब बीजेपी से मांगा है। इस दौरान कांग्रेस ने प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले का नार्को टेस्ट वीडियो भी जारी किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने झीरम मामले में नार्को टेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा द्वारा दिए गए करारे जवाब का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी सरकार से अपील करती है कि वह इस नार्को टेस्ट की सीडी को तत्काल अदालत में पेश करके जांच को आगे बढ़ाए। भाजपा से अपील है कि वह जांच होने पर अपने कार्यकाल की जांच पर बदलापुर-बदलापुर कहकर कराहना और झूठी आहें भरना बंद करे।
झीरम कांड पर नार्को टेस्ट की मांग कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले का मुद्दा उठाकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि झीरम कांड पर नार्को टेस्ट की बात कर रही भाजपा से प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले से जुड़े पांच सवालों का जवाब मांगा।
– प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के नार्को टेस्ट का क्या करें?
– इस नार्को टेस्ट की रिपोर्ट थाने से अदालत तक भाजपा के शासनकाल में क्यों नहीं पहुंचाया गया?
– क्यों पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज तक जवाब नहीं दिया कि घोटाले के मुख्य अभियुक्त उमेश सिन्हा ने करोड़ रुपए देने की जो बात कही उसमें कितने सच्चाई है?
– रमन सिंह के मंत्रियों को करोड़ों रुपए घोटाले को दबाने के लिए दिए गए या वही घोटाला था?
– नार्को पर अगर भाजपा का इतना ही भरोसा है तो भाजपा पहले यह तो बता दें कि प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के नार्को टेस्ट को तो सच स्वीकार करती है या नहीं?
बतादें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम की घटना के समय मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित सरकार और पुलिस के जिम्मेदार लोगों के पहले नार्कों टेस्ट कराने की बात कही है। मंत्री कवासी लखमा ने झीरम घटना के समय मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के भी स्वयं के साथ नार्को टेस्ट की बात कही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button