राज्य समाचार

लापता इंजीनियर की खून से लथपथ मिली लाश

Spread the love

जांजगीर, 16 फरवरी। जांजगीर-चांपा जिले के भिलाई गांव में आज सुबह एक इंजीनियर की खून से लथपथ लाश मिली है। खेत में लाश देख ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी है। सूचना पर पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुँच गए हैं। डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई गांव निवासी राजेश देवांगन (26 वर्ष) इंजीनियर था। वह कल दोपहर को घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच ग्रामीणों ने सुबह खेत में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसकी खून से लथपथ लाश पैरा के नीचे दबी हुई थी। बस पैर बाहर दिख रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त हुई। इसके बाद मामले की जांच जारी है। आसपास के लोगों के साथ ही परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। विवाद और दुश्मनी का एंगल भी पुलिस तलाश रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button