राज्य समाचार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 26 को नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन विक्रय प्रतिबंधित

Spread the love

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में मांस और मटन विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के अनुपालन में यह प्रतिबंध लागू किया गया है।

रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस आदेश को जारी करते हुए सूचित किया है कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें इस दिन बंद रहेंगी। यदि किसी भी दुकान में मांस या मटन विक्रय करते हुए पाया जाता है, तो संबंधित सामग्री जप्त कर ली जाएगी और विक्रेता के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में मांस-मटन की दुकानों की निगरानी करेंगे और सतत पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button