राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली पर फिर मंडराया आतंकी हमले का साया, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली पर आतंकी हमले का साया मंडरा रहा है। आतंकवादी दिल्ली और आसपास के शहरों को अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि आतंकवादी दिल्ली में आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।
बताया जा रहा है कि आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस की अलग-अलग टीमें खुफिया सूचना के आधार पर शहर के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान के साथ-साथ आतंकवादी संगठन बौखलाए हुए हैं। पाकिस्तान स्थिति आतंकवादी संगठन कश्मीर के साथ-साथ देश के अलग-अलग इलाकों में आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। हालांकि, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता की वजह से आतंकी नापाक इरातों मे ंकामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button