राज्य समाचार

मुंबई में हिंदू संगठन ने आदिपुरुष का शो रुकवाया:दर्शकों को थिएटर से बाहर भेजा, छत्तीसगढ़ में हॉल के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद जारी है। मुंबई के नालासोपारा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को फिल्म का शो रुकवा दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थिएटर में पहुंचकर नारेबाजी की और दर्शकों से हॉल के बाहर जाने को कहा। इसके बाद शो रद्द कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार की शाम हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाली। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मॉल के अंदर घुस गए। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की थी, लेकिन वे इसे तोड़कर मॉल के अंदर घुस गए। इसके बाद हॉल के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके हटाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
बिलासपुर में हिंदूवादी संगठनों ने रविवार शाम रैली निकालकर मैग्नेटो मॉल में प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
बिलासपुर में हिंदूवादी संगठनों ने रविवार शाम रैली निकालकर मैग्नेटो मॉल में प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

बैकफुट पर फिल्म मेकर्स, विवादित डायलॉग हटाएंगे
इधर, विवाद के बाद फिल्म मेकर्स ने विवादित डायलॉग पर बढ़ते विरोध को देखते हुए फिल्म के डायलॉग बदलने का फैसला किया है। फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने रविवार को ट्वीट कर फिल्म को लेकर सफाई दी और फिर कहा कि फिल्म से विवादित डायलॉग इसी हफ्ते हटा लिए जाएंगे।

आदिपुरुष को रामायण से इंस्पायर्ड बताया गया है, लेकिन इसके डायलॉग्स पर विवाद होने के बाद मेकर्स ने इन्हें हटाने की बात कही है।
आदिपुरुष को रामायण से इंस्पायर्ड बताया गया है, लेकिन इसके डायलॉग्स पर विवाद होने के बाद मेकर्स ने इन्हें हटाने की बात कही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button